Author: अबुआ न्यूज

वाराणसी. धार्मिक नगरी काशी में एक सफेद उल्लू का श्री काशी विश्वनाथ दरबार के प्रति अगाध प्रेम सोशल मीडिया में सुर्खियों में है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और बाबा के अन्य भक्तों ने बाबा के स्वर्ण शिखर पर बैठे सफेद उल्लू का फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया है. मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अन्य श्रद्धालुओं ने तस्वीरें की शेयर बाबा के दरबार में नियमित हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालु अधिवक्ता रविन्द्र तिवारी बताते हैं कि पिछले कुछ सालों से यह सफेद उल्लू बाबा के सप्तऋषि आरती के साथ स्वर्ण शिखर के उपरी हिस्से पर आकर…

Read More

चेन्नई. तमिलनाडु में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के पदाधिकारी और हिंदू मोर्चा नेता के नेता वी. रामलिंगम की हत्या की जांच के सिलसिले में 10 स्थानों पर छापेमारी की है. वी. रामलिंगम ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएपआई) की धर्मांतरण गतिविधियों का विरोध किया था, जिसके चलते तंजावुर में वर्ष 2019 में उनकी हत्या कर दी गई थी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रामालिंगम की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को सुबह 6:00 बजे से डिंडीगुल जिले के ओट्टांचत्रम शम्सुद्दीन कॉलोनी स्थित मोहम्मद यासीन के घर पर…

Read More

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार को ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसे विनियमित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 लोकसभा में पेश किया. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पेश किए गए इस विधेयक के दौरान विपक्षी दलों ने सदन में जोरदार हंगामा किया. विपक्ष ने बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा, जिसके कारण सदन में व्यवधान उत्पन्न हुआ. इस पर पीठासीन अधिकारी पीसी मोहन को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. यह विधेयक…

Read More

आइजोल. मिजोरम में प्रतिबंधित ड्रग्स के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए असम रायफल्स ने बड़ी सफलता हासिल की है. असम रायफल्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाकर असम रायफल्स ने मिजोरम के जोखावथार क्रशिंग पॉइंट इलाके से 70 हजार नशीले पदार्थ याबा तथा मेथाफेटामाइन टेबलेट जब्त की. जब्त किए गए टेबलेट का वजन 6.86 किलोग्राम बताया गया है. इस नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में मूल्य लगभग 21 करोड़ बतायी गया है. असम रायफल्स ने जब्त किए गए टेबलेट को बाद में कानूनी कार्रवाई के लिए…

Read More

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे. राधाकृष्णन की तरफ से 4 सेट का नामांकन प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी पहले सेट के प्रस्तावक रहे.

Read More

बिहार. सीएम नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वर्ष 2025 में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में 7000 रूपये प्रति परिवार की दर से आनुग्रहिक राहत की राशि के भुगतान का बुधवार को शुभारम्भ किया. आज 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा, ” हमने 13 अगस्त को बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी और 14 अगस्त को…

Read More

बिहार. पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के समीप एक 55 वर्षीय महिला को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृत महिला निमुईया गांव के उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी है. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है.ग्रामीणो को इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई. बताया जा रहा है,कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी.घटना की सूचना मिलते हीमृतका के घर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वही सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी दिलीप कुमार और एफएसएल की टीम घटना की जांच-पड़ताल शुरू…

Read More

बिहार. पटना में ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया जी से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ का संचालन 22 अगस्त से हाेगा. इसके संचालन से यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प मिलेगा. इस ट्रेन का विशेष परिचालन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा. यह ट्रेन बिहार के दो प्रमुख स्टेशनों सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन में भी रुकेगी, जिससे रोहतास और आसपास के जिलों के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक सीधा और आरामदायक सफर सुलभ होगा. रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन 22 अगस्त को सुबह 10:50…

Read More

बिहार. अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के बंधन बैंक के समीप सोमवार को हुए पांच लाख रूपये लूटकांड मामले में पुलिस ने लूटी गई पांच लाख रूपये की राशि बरामद कर ली है. पुलिस ने मामले का खुलासा कर लेने का दावा करते हुए कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज वार्ड संख्या एक नया टोला निवासी अनीश यादव पिता कालू यादव के घर से बरामद किया है.इस बात की पुष्टि फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने भी की.घटना के सीसीटीवी फुटेज और सूचना संकलन के आधार पर अपराधी की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज वार्ड संख्या एक…

Read More

रामगढ़. रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि सीसीएल के अधिकारियों ने जिन गाड़ियों को पकड़ा वह सभी अब फरार हो चुके हैं. जिन हाईवा गाड़ियों का नंबर लेकर सीसीएल के अधिकारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने पहुंचे, वहां भी उन्हें तवज्जो नहीं मिला. पुलिस ने उनके आवेदन को लेने से भी इंकार कर दिया. यह आरोप सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि सीसीएल के जरिए कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई. लेकिन पुलिस का सहयोग…

Read More