नई दिल्ली. बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला कर दिया. यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के दौरान की है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने भी बताया कि जन सुनवाई के बहाने एक शख्स सीएम गुप्ता के पास पहुंचा. उसने पहले सीएम को कुछ कागज दिया, फिर चिल्लाने लगा और थप्पड़ मार दिया. आरोपी को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय सीएम जन सुनवाई…
Author: admin
नई दिल्ली. गलत खानपान, लंबे समय तक बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियों की कमी से मोटापे की समस्या गंभीर होती जा रही है. ऐसे में योग न केवल शरीर को फिट रखने का साधन है, बल्कि मन को शांत करने और जीवन में संतुलन लाने का भी प्रभावी तरीका है. विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना योगाभ्यास से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है और समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है. इसी क्रम में आयुष मंत्रालय ने कुछ योगासन सुझाए हैं, जिनका नियमित अभ्यास वजन घटाने में मददगार हो सकता है. धनुरासन पेट और कमर की चर्बी कम करने में…
राशिफल. 20 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई ऊर्जा और उम्मीदें लेकर आ रहा है. करियर, व्यापार, शिक्षा, धन और पारिवारिक जीवन के नजरिए से आज का दिन कुछ लोगों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल: मेष (Aries) करियर: कार्यस्थल पर माहौल सहयोगी रहेगा. विरोधी भी साथ देंगे. बिजनेस: नए प्रोजेक्ट की शुरुआत लाभकारी हो सकती है. धन: आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है. शिक्षा: पढ़ाई में सफलता के संकेत हैं. पारिवारिक जीवन: घर में शुभ कार्य संभव, वातावरण प्रसन्न रहेगा. उपाय: हनुमान जी…
नई दिल्ली. भारत में आवारा कुत्तों की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. सिर्फ दिल्ली में करीब 10 लाख से ज्यादा कुत्ते सड़कों पर घूमते हैं. इससे होने वाले हमलों और रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का कारण बन गई है. यह देखकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाकर आदेश दिया है कि अगले आठ महीने के भीतर दिल्ली के सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण, नसबंदी और देखभाल सुनिश्चित की जाए. हालांकि कोर्ट के इस फैसले पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विरोध भी शुरु हो गया है. भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों…
बिहार. बिहार के बेगूसराय जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें होमगार्ड जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. बुधवार सुबह हुई इस घटना में सभी 54 होमगार्ड जवान जख्मी हो गए. इनमें से चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि 20 से अधिक जवानों को गंभीर चोटें आई हैं. इस हादसे में एक स्थानीय महिला की भी मौत हो गई है. इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए होमगार्ड के जवान प्रेमचंद कुमार ने बताया कि हम सभी बलिया ट्रेनिंग सेंटर से बेगूसराय कैंप की ओर…
रांची. शहर के बड़ा तालाब में रविवार देर शाम एक युवक के डूबने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में तालाब किनारे जुट गए और युवक की तलाश में जुट गए. स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक अपनी ओर से खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया. लगातार प्रयास विफल रहने पर लोगों में गुस्सा और बेचैनी बढ़ने लगी. भीड़ ने प्रशासन से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की. हालात को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय आपदा…
