Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»मुंडा समाज एवं मुंडारी भाषा जगत को अपूरणीय क्षति: डोरंडा कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिया सुरीन का निधन
#Trending News

मुंडा समाज एवं मुंडारी भाषा जगत को अपूरणीय क्षति: डोरंडा कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिया सुरीन का निधन

डोरंडा कॉलेज की मुंडारी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिया सुरीन का निधन, शिक्षा जगत में शोक
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत डोरंडा कॉलेज के मुंडारी विभाग की नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिया सुरीन (48) का सोमवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थीं, लेकिन अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हुए लगातार महाविद्यालय आती रहीं और विद्यार्थियों को पढ़ाती रहीं। उनके निधन से मुंडारी भाषा-साहित्य, शिक्षा जगत तथा आदिवासी समाज में गहरा शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, डॉ. अमिया सुरीन पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं। इसके बावजूद वे नियमित रूप से कॉलेज जाकर कक्षाएं ले रही थीं। नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को उपस्थिति के आधार पर मानदेय प्राप्त होता है। बीमारी की गंभीर अवस्था में भी उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन जारी रखा।

डॉ. अमिया सुरीन अपने सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। विद्यार्थियों के बीच वे एक प्रेरणादायी शिक्षिका के रूप में लोकप्रिय थीं। उन्होंने मुंडारी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन, अध्यापन और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से अनेक विद्यार्थियों ने मुंडारी भाषा और संस्कृति के प्रति रुचि विकसित की तथा शोध और अकादमिक गतिविधियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त की।

उनके निधन पर शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुंडारी भाषा-साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. अमिया सुरीन ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कभी कम नहीं होने दिया। उनका जीवन शिक्षा, समर्पण और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहेगा। शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नीड बेस्ड शिक्षकों की कार्य परिस्थितियों और सेवा सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में कार्यरत ऐसे शिक्षकों को पर्याप्त सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद विवश होकर कार्य करने की स्थिति में न रहें।

मुंडा समाज और मुंडारी साहित्य से जुड़े लोगों ने कहा कि डॉ. अमिया सुरीन का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने ज्ञान, व्यवहार और समर्पण से विद्यार्थियों तथा समाज के बीच एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनके अधूरे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। एक महान शिक्षक की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, उनकी शिक्षा और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। आज हमने केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि मुंडा समाज का एक अमूल्य मार्गदर्शक खो दिया है। 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बंगला विषय को चांसलर पोर्टल पर पुनः शुरू करने की मांग: झारखंडी बंगाली शिक्षक संघ ने राज्यपाल-सह-कुलाधिपति को सौंपा ज्ञापन

July 7, 2026

क्लस्टर सिस्टम से बांग्ला भाषा पर संकट, शिक्षकों और शोधार्थियों ने सुप्रियो भट्टाचार्य से लगाई संरक्षण की गुहार

July 6, 2026

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा कांक्लेव–2026 में भाषा संरक्षण और विकास पर हुआ व्यापक मंथन

July 4, 2026

✤ अभी-अभी

Brionis Casino im Jahr 2026 und seine Entwicklung fuer deutsche Spieler

July 17, 2026

Como processei um saque de quinhentos euros no Yoyospins Casino para testar a plataforma

July 16, 2026

Yoyospins Casino integriert 450 neue Spielautomaten in die mobile Plattform

July 16, 2026

Análisis detallado sobre la estructura de bonos en Yoyospins Casino y sus requisitos de apuesta

July 16, 2026

Analise realista do Yoyospins Casino apos vinte horas de jogo intenso

July 16, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.