Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»डॉ. बीरेंद्र कुमार सोय बने रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष
#Trending News

डॉ. बीरेंद्र कुमार सोय बने रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष

 प्रो. मनय मुंडा की सेवा-निवृत्ति के बाद मिली जिम्मेदारी, विभाग में शैक्षणिक और शोध कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में नए विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. बीरेंद्र कुमार सोय ने योगदान दिया है। यह जिम्मेदारी उन्हें प्रो. मनय मुंडा की सेवा-निवृत्ति के बाद सौंपी गई है। विभागाध्यक्ष का प्रभार संभालने के साथ ही विभाग में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में विभाग के शैक्षणिक और शोध कार्यों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई है।

विभाग को नई दिशा की उम्मीद

मुंडारी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से स्थापित यह विभाग आदिवासी भाषाओं के अध्ययन और शोध का प्रमुख केंद्र रहा है। डॉ. सोय के विभागाध्यक्ष बनने से विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक अवसर बल्कि शोध कार्यों में भी नई प्रेरणा मिलेगी। आने वाले समय में पाठन-पाठन की गुणवत्ता और शोध कार्यों की गति में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। यह विभाग सभी शिक्षकों के प्रयाश से होगा।

बधाई देने वालों का तांता

प्रभार ग्रहण करने के बाद विभाग में बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी रही। इस अवसर पर डॉ. किशोर सुरिन, सहायक प्रो. करम सिंह मुंडा, सहायक प्रो. शकुंतला बेसरा, प्रो. अबनेजर टेटे सहित कई शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सोय को बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विभाग न केवल शैक्षणिक और शोध स्तर पर बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मुंडारी भाषा के उत्थान की दिशा में पहल

मुंडारी विभाग हमेशा से झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और आदिवासी भाषाई धरोहर को सहेजने का कार्य करता आया है। डॉ. सोय ने संकेत दिया कि उनकी प्राथमिकता मुंडारी भाषा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने, शोध को विस्तार देने और राष्ट्रीय स्तर पर इसे और अधिक पहचान दिलाने की होगी।

स्थानीय और राष्ट्रीय महत्व

 झारखंड की प्रमुख आदिवासी भाषा मुंडारी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. सोय की भूमिका अहम साबित होगी। उनके नेतृत्व से विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक लाभ मिलेगा बल्कि सांस्कृतिक विरासत को संजोने का अवसर भी मिलेगा। आदिवाणी के माध्यम से भी मुंडारी भाषा को सभी लोंगो तक पहुँचाना है।

Ranchi University Mundari Department Dr. Birendra Kumar Soy Prof. Many Munda Retires Mundari Language and Literature Jharkhand Tribal Language News Ranchi University News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026

झारखंड के गुंजल इकिर मुंडा पहुंचे वैश्विक मंच पर, संयुक्त राष्ट्र फेलोशिप के लिए चयनित

June 8, 2026

✤ अभी-अभी

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.