Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»सांस्कृतिक टीम तुम्बाल (The Collection) ने डॉ. रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, छौऊ कलाकार बनमाली मुंडा बने सदस्य
#Trending News

सांस्कृतिक टीम तुम्बाल (The Collection) ने डॉ. रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, छौऊ कलाकार बनमाली मुंडा बने सदस्य

बुंडू गितिलडीह स्थित प्रधान कार्यालय में हुआ कार्यक्रम, संस्कृति कर्मियों ने डॉ. मुंडा को नमन कर अधूरे सांस्कृतिक पुनर्जागरण को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बुंडू : सांस्कृतिक टीम तुम्बाल (The Collection) की ओर से गितिलडीह स्थित प्रधान कार्यालय में दिग्गज आदिवासी चिंतक, विद्वान, कलाकार पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित संस्कृति कर्मियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सांस्कृतिक पुनर्जागरण को मंजिल तक पहुँचाने का संकल्प लिया। डॉ. रामदयाल मुंडा आदिवासी समाज के एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने झारखंड की भाषाओं, लोककला और आदिवासी पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्थापित किया। पुण्यतिथि अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुंडा की सोच और दृष्टि आज भी सांस्कृतिक कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

बनमाली मुंडा बने तुम्बाल के सदस्य
इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जाने-माने छौऊ नृत्य कलाकार बनमाली मुंडा ने टीम तुम्बाल की सांस्कृतिक गतिविधियों से प्रभावित होकर औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की। उनके जुड़ने से टीम की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया और कहा कि इससे आदिवासी नृत्य, संगीत और परंपराओं को और मजबूती मिलेगी। तुम्बाल टीम रुम्बुल की शाखा है।

टीम के सदस्यों की उपस्थिति
पुण्यतिथि कार्यक्रम में तुम्बाल (The Collection) टीम के निदेशक रविंद्र सिंह मुंडा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इनमें सानिका मुंडा, दिगंबर मुंडा, रुहिदास मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, रेणुका मुंडा, पार्वती मुंडा, जलेश्वरी मुंडा, राखी मुंडा, बरखा कुमारी, पाहान मुंडा, दुबराज मुंडा, पांडा मुंडा और सावना मुंडा प्रमुख रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए वे मिलकर कार्य करेंगे।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संकल्प
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुंडा का अधूरा सपना आदिवासी समाज और संस्कृति को एक नई पहचान दिलाना था। आज यह जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की है कि वे अपनी कला और संस्कृति को न सिर्फ संरक्षित करें बल्कि दुनिया के सामने गर्व से प्रस्तुत करें। यह आयोजन आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Banmali Munda Chhau dance Cultural Team Tumbal The Collection Dr. Ramdayal Munda death anniversary Gitildih program Jharkhand tribal culture Ravindra Singh Munda tribal cultural renaissance
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026

झारखंड के गुंजल इकिर मुंडा पहुंचे वैश्विक मंच पर, संयुक्त राष्ट्र फेलोशिप के लिए चयनित

June 8, 2026

✤ अभी-अभी

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.