रामगढ़. रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि सीसीएल के अधिकारियों ने जिन गाड़ियों को पकड़ा वह सभी अब फरार हो चुके हैं. जिन हाईवा गाड़ियों का नंबर लेकर सीसीएल के अधिकारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने पहुंचे, वहां भी उन्हें तवज्जो नहीं मिला. पुलिस ने उनके आवेदन को लेने से भी इंकार कर दिया. यह आरोप सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि सीसीएल के जरिए कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई. लेकिन पुलिस का सहयोग…
Author: अबुआ न्यूज
रांची. देश के अन्य राज्यों की तरह झारखंड की राजधानी रांची में भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 27 अगस्त से मनाया जाएगा. इसे लेकर एक से बढ़कर एक पंडालों का निर्माण किया जा रहा है. गणेशोत्सव के दौरान पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में लीन रहेगा. राजधानी रांची के कोकर स्थित मंगल मूर्ति क्लब की ओर से पिछले 13 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. क्लब के रोहित उरांव ने बताया कि इस बार पंडाल की ऊंचाई और चौड़ाई 40 फीट है. यहां 10 फीट ऊंची भगवान गणेश की आकर्षक मूर्ति स्थापित होगी. पांच…
रांची. झारखंड के उत्तर पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज जारी किया है. राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है. विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के गोयलकेरा में 36.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई. इस दौरान रांची में…
