नॉटिंघम. नॉटिंघम में द हंड्रेड टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कप्तान डेविड विली की अगुवाई में ट्रेंट रॉकेट्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को सात विकेट से हराया. विली ने अपनी घातक गेंदबाजी से मात्र 11 रन देकर तीन विकेट झटके और ओरिजिनल्स को 100 गेंदों में महज 98 रन पर रोक दिया. रॉकेट्स ने लक्ष्य 26 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए. विली का कहर और ओरिजिनल्स की ढहती पारी मैच की शुरुआत से ही डेविड विली ने ओरिजिनल्स की कमर तोड़ दी. उन्होंने पहले ही सेट…
Author: अबुआ न्यूज
मैड्रिड. फ्रांसीसी स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के पेनल्टी गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने ला लीगा 2025-26 सीजन की शानदार शुरुआत की. मंगलवार को सैंटियागो बर्नबाउ में खेले गए मुकाबले में मैड्रिड ने ओसासुना को 1-0 से हराकर नए कोच जाबी अलोंसो को जीत का तोहफ़ा दिया. मैच का एकमात्र गोल दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में आया, जब ओसासुना डिफेंडर जुआन क्रूज़ के फाउल पर मैड्रिड को पेनल्टी मिली. एमबाप्पे ने मौके को भुनाते हुए गेंद को गोलकीपर सर्जियो हेरेरा के विपरीत दिशा में भेजकर टीम को बढ़त दिलाई. यह गोल अंत तक निर्णायक साबित हुआ. रियल मैड्रिड की टीम…
मुंबई. अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों ‘बॉर्डर-2’ और ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में। उनके भाई बॉबी देओल अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, लेकिन अब दोनों भाई जल्द ही एक बार फिर साथ नज़र आ सकते हैं। दरअसल, दोनों को ‘अपने-2’ में एक साथ देखा जाएगा। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘अपने-2’ की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और फिल्म बन रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी अगली फिल्म नहीं होगी, क्योंकि वे इस समय कई स्क्रिप्ट्स…
तमिलनाडु. सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में उतरी थी और रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. अब फिल्म की छठे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो इसकी सफलता की गवाही दे रहे हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 216 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.…
तेलंगाना. साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ इस साल 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। भव्य सेट, शानदार विज़ुअल्स और दमदार कलाकारों की वजह से इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, लगभग 300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में वैसा धमाल नहीं मचा पाई, जैसा अनुमान लगाया गया था। रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर से लगभग 116.82 करोड़ रुपये की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब फिल्म डिजिटल माध्यम पर अपनी नई पारी शुरू…
मुंबई. कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक इस साल की शुरुआत में सुर्खियों में रहा. दोनों के अलगाव को लेकर कई वजहें चर्चा में आईं और खासकर धनश्री को सोशल मीडिया पर कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब हाल ही में पहली बार धनश्री ने अपने तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया, तो उस वक्त उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति कैसी थी. धनश्री ने अपने दिल का हाल शेयर करते हुए कहा कि जैसे ही कोर्ट ने तलाक का फैसला सुनाया, वे खुद को संभाल नहीं…
ढाका (बांग्लादेश). बांग्लादेश का उच्चतम न्यायालय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान व अन्य को उच्च न्यायालय से बरी करने के मामले पर कल भी सुनवाई करेगा. उच्चतम न्यायालय ने आज चौथे दिन भी उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई की. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सैयद रेफात अहमद की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय अपीलीय खंडपीठ ने गुरुवार को सुनवाई फिर से शुरू करने का निर्णय लिया. द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार उच्च न्यायालय ने 21 अगस्त, 2004 के ग्रेनेड हमले के मामलों की सुनवाई 22 नवंबर, 2024 पूरी कर…
तेल अवीव (इजराइल). गाजा पट्टी में युद्धरत इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने आतंकवादी समूह हमास के कमांडर मोहम्मद नाइफ अबू शमाला को मार गिराया. वह हमास की नुखबा कंपनी का कमांडर था. आईडीएफ ने ‘एक्स’ पर शमाला के फोटो के साथ एक पोस्ट में कहा कि हमास आतंकी मोहम्मद नाइफ अबू शमाला सात अक्टूबर, 2023 के नरसंहार के दौरान मारास पोस्ट से भाग गया था. गाजा पट्टी में युद्ध के दौरान शमाला ने आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ कई हमले किए. एक अन्य पोस्ट में आईडीएफ ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमास आतंकवादी जिहाद कमाल सलीम नज्जर को ढेर कर…
क्वेटा. बलोचिस्तान प्रांत के पंजगुर में ‘पाकिस्तान की संघीय समर्थित’ समूह पर सशस्त्र हमले में चार लोगों की मौत हो गई. यह हमला सोमवार देररात पंजगुर के सोर्डो इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक घर पर किया. हमले में एक व्यक्ति घायल भी हो गया. द बलोचिस्तान पोस्ट ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. द बलोचिस्तान पोस्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान गुलाम सरवर के बेटे इस्लाम और निजाम (दोनों गेचक, सोर्डो निवासी), हबीबुल्लाह पुत्र शाह मोहम्मद (ग्रेशा, खुजदार निवासी) और अली अहमद (क्वेटा निवासी) के रूप में हुई है. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मारे…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रमुख बंदरगाह शहर कराची में मंगलवार को बारिश ने भारी तबाही मचाई. सिंध सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते लोगों से आज कामकाज बंद रखने की अपील की है. भारी बारिश के कारण सारा शहर बाढ़ की चपेट में है.घरों में पानी भर गया है. बिजली के करंट का झटका लगने, डूबने और दीवारें गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. जियो न्यूज चैनल के अनुसार, अभी भी कई इलाकों में बिजली गुल है. इस दौरान इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बाधित रहीं. गुलशन-ए-हदीद में सबसे ज्यादा 170 मिलीमीटर बारिश…
