रांची: राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, रांची के अखड़ा परिसर में आज ‘करम पूर्व संध्या’ का आयोजन बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. विष्णु चरण महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अखड़ा पूजा से हुई, जिसके बाद महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य महतो को शॉलओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. महतो ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और आदिवासी संस्कृति के बीच मधुर संबंध का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को संस्कृति से जुड़े रहने और सामूहिकता की परंपरा को आगे…
Author: अबुआ न्यूज
रांची: सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, रांची में आज करम पूर्व दिवस पर “करमोत्सव 2025” का सफल और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग (नागपुरी, कुड़ुख, मुंडारी) ने किया। पूरा परिसर पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुति से गूंज उठा। स्वागत गीत डॉ. जुरन सिंह मानकी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में टी.आर.आई. (जनजातीय शोध संस्थान) के पूर्व निदेशक डॉ. सोमा सिंह मुंडा ने करम कथा का संगीतमय वाचन प्रस्तुत किया। उनकी स्वर लहरी और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी “हंसमुख”…
रांची: रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में आज एक विशेष और भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. मनय मुंडा को उनके दीर्घकालिक शैक्षणिक योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व और शोध कार्यों के लिए प्रोत्साहन को याद किया गया। । समारोह में वक्ताओं ने प्रो. मुंडा की शैक्षणिक यात्रा, उनकी शोध दृष्टि और विभाग को दी गई नई दिशा का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रो. मुंडा न केवल एक कुशल शिक्षक और शोधकर्ता रहे हैं, बल्कि उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा भी दी। टीआरएल…
राँची : पांच परगना किसान कॉलेज, बुंडू में पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती सह विश्व आदिवासी दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में शिक्षकों, छात्रों और बुद्धिजीवियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल डॉ. रामदयाल मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करना था, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना भी था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चन्द्र मुंडा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुरमाली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. भूतनाथ प्रामाणिक, कुरमाली कवि देवेंद्र नाथ महतो और कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विनीता…
11वीं पद्मश्री रामदयाल मुंडा चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज रांची: प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 11वीं पद्मश्री रामदयाल मुंडा चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 अगस्त को डॉ. रामदयाल मुंडा क्रीड़ा केंद्र एवं रुम्बुल के तत्वावधान में हुआ। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर डॉ मुंडा की पत्नी अमिता मुंडा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, जगलाल पाहन, कुंवर सिंह पाहन, देवशरण भगत, ओम प्रकाश ठाकुर, गुंजल इकिर मुंडा, डॉ. जगदीप उराँव, शंकर मुंडा, किशन खलखो, संतोष उराँव, राजू रजक और कुन्दन खोया उपस्थित रहे।…
रांची : पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडाअ: 86 वां जयंती रेअः सुगड़ा दिन रे डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान मोराबादी, मुण्डारी साहित्य परिषद, रुम्बुल लोःते पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुण्डा मुण्डा स्मृति मुण्डारी साहित्य सम्मान-2025 इसु रसिका ते मनातिङ होबा जाना। जुरा होरो आर टीम भेंर सड़ि तान लोःते जोअर जोअर गोआरी जोआर दुरङ ते स्वागत होबा जना। टीआरआई रेन उपनिदेशक मोनिका रानी टूटी ताकिन सोबेन कुपुलको जोआर दरोम तान लोः किन कजि केदा चि डॉ मुंडा सयोबअः कामि को जोगाव जोतोन आर आयार हरा रकाब नतेन कामि लगातिङआ। डॉ मुंडा सयोब तकिना होनते कोड़ा गुंजल इकिर मुंडा व्याख्यान रेआ:…
रांची। जनजातीय चेतना के महानायक, पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुण्डा की 86वीं जयंती के अवसर पर रविवार को रांची स्थित डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रुम्बुल एवं मुण्डारी साहित्य परिषद, रांची के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनजातीय साहित्य, संस्कृति और भाषाओं को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. डॉ. सत्यनारायण मुण्डा (पूर्व कुलपति, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय), लेखक रणेन्द्र कुमार (पूर्व निदेशक, टी.आर.आई), गणेश मुर्मू (सहायक…
आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के होनहार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा का भारतीय महिला टीम में चयन से जिले में खुशी का माहौल है. दीप्ति का चयन क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए हुआ है. उत्तर प्रदेश के आगरा के शमशाबाद कस्बे में 24 अगस्त 1997 को जन्मी दीप्ति के पिता भगवान शर्मा भारतीय रेलवे से रिटायर्ड हैं. उनकी मां सुशीला शर्मा एक शिक्षिका हैं. दीप्ति ने तेज गेंदबाज रहे अपने बड़े भाई सुमित शर्मा से प्रेरित होकर क्रिकेट को अपना कॅरियर चुना. उत्तर प्रदेश की टीम में, 12 साल की उम्र में ही दीप्ति का चयन हो गया था.…
नई दिल्ली. हॉकी इंडिया ने बुधवार को आगामी हीरो पुरुष एशिया कप 2025 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह प्रतियोगिता बेल्जियम-नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफायर है. भारत को पूल-ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाखस्तान से भिड़ेगी. अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को…
लंदन. लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह ने एक नया इतिहास रच दिया है. वह प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (पीएफए) के मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड को तीसरी बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. सलाह ने इससे पहले 2018 और 2022 में यह खिताब अपने नाम किया था. इस बार वह छह खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में शीर्ष पर रहे, जिसमें उनके लिवरपूल साथी एलेक्सिस मैक एलिस्टर, मैनचेस्टर यूनाइटेड के ब्रूनो फर्नांडेज़, न्यूकैसल के स्ट्राइकर अलेक्जेंडर इसाक, चेल्सी के कोल पामर और आर्सेनल के डेक्लन राइस शामिल थे. 33 वर्षीय सलाह को यह सम्मान लिवरपूल की पिछले सीज़न की…
