Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»Uncategorized»खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन
Uncategorized

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

मुंडा समाज की पहाड़-देवता पूजा, पतंग परंपरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दो पुस्तकों के विमोचन ने बढ़ाया सुकान बुरु मेले का महत्व
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में स्थित सुकान बुरु पर्व इस वर्ष बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुंडा समुदाय में पहाड़ देवता की पूजा की परंपरा अत्यंत प्राचीन मानी जाती है। समाज की मान्यता है कि पहाड़ ही जीवन का मूल आधार हैं, जो अन्न, फल-फूल, कंद-मूल और प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं। इसी आस्था के साथ सुकान बुरु में पहाड़ देवता का सुम्मन (पूजन) विधिवत रूप से किया गया। सुकान बुरु पर्व को सफल बनाने में दुलमी, टोटाः दाः और सुकानडीह के ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की और मेले को पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न कराया। यह पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है।

सुकान बुरु की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यहां परंपरागत रूप से पतंग उड़ाने की अनूठी परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी रंग-बिरंगी और आकर्षक पतंग उड़ाते नजर आए। आकाश में लहराती पतंगें उत्सव के उल्लास और सामूहिक खुशी का प्रतीक बनीं। इस वर्ष पतंग निर्माण और उड़ाने की प्रक्रिया को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 से 11 दिसंबर तक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को बड़े, सुंदर और टिकाऊ पतंग बनाने के गुर सिखाए गए। कार्यशाला में उत्कृष्ट पतंग बनाने एवं कुशलतापूर्वक उड़ाने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र, मोमेंटो और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इससे युवाओं और बच्चों में पारंपरिक ज्ञान के प्रति रुचि और गर्व की भावना देखने को मिली।

पहानों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नृत्य और संगीत मुंडा समाज की आत्मा माने जाते हैं। इस संदर्भ में पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा के प्रसिद्ध कथन “जे नाची, से बांची” को याद किया गया, जो आदिवासी जीवन-दर्शन में नृत्य और संगीत के महत्व को रेखांकित करता है। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और वाद्ययंत्रों की गूंज ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इस वर्ष सुकान बुरु पर्व की एक और विशेष उपलब्धि रही—दो पुस्तकों का विमोचन। रबिन्द्र सिंह मुंडा की पुस्तक “आलाए जी” तथा हरे कृष्ण की “Beats of the Buru, A Poetic Memory of Sukan Buru” का विधिवत लोकार्पण किया गया। इन पुस्तकों में सुकान बुरु की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और स्मृतिपरक परंपराओं को साहित्यिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। मेले में खूंटी, रांची, चाईबासा, ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए मेला प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। अनुमानतः लाखों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस पर्व के साक्षी बने। सुकान बुरु पर्व ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि आदिवासी परंपराएं आज भी जीवंत हैं और सामूहिक चेतना के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से हस्तांतरित हो रही हैं।

Adivasi Culture Jharkhand Munda Traditional Festival Munda Tribe Mountain Worship Sukan Buru Festival Khunti Sukan Buru Kite Festival Sukan Buru Mela Jharkhand Tribal Culture of Khunti Tribal Literature Book Release Jharkhand
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

✤ अभी-अभी

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.