Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक
#Trending News

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

मोराबादी एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों और छात्राओं ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट के पहले दिन राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अपने नाम कीं। मोराबादी फुटबॉल सह एथलेटिक्स स्टेडियम परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर न केवल कॉलेज बल्कि पूरे विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। पुरुष वर्ग में रामचंद्र संग ने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एम.डी. सरवर ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, वहीं 800 मीटर दौड़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर दोहरी सफलता प्राप्त की। विपुल कुमार ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर टीम के खाते में एक और पदक जोड़ा। 400 मीटर हर्डल्स में रितेश कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि किशन पहन ने इसी स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में रोहन पहन ने कांस्य पदक जीता। लॉन्ग जंप स्पर्धा में अभिनय ने कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का मान बढ़ाया। महिला वर्ग में भी राम लखन सिंह यादव कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। नेहा खलखो ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की, वहीं 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। आशा किरण वाला ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर कॉलेज को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को और बेहतर करेंगे तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. दीपक प्रमाणिक और खेल प्रशिक्षक राम प्रसाद ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले दिनों में और बड़ी सफलताओं की नींव रखेगी। इस अवसर पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज के सभी शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपार हर्ष व्यक्त किया।

Inter College Sports Ranchi Jharkhand College Athletics News Morabadi Athletics Stadium Ram Lakhan Singh Yadav College Ranchi Ranchi University Inter College Athletics Tournament Ranchi University Sports News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

✤ अभी-अभी

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.