Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»Uncategorized»राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई
Uncategorized

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई

भाषा विद्वान पानुरी जी के जीवन, योगदान और संघर्ष पर विभागीय संगोष्ठी; विद्यार्थियों ने काव्य व वक्तव्य के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची:  राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में खोरठा भाषा के महान साहित्यकार, विद्वान एवं लोकसाहित्य के प्रखर हस्ताक्षर श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पानुरी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहाँ अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने उनके साहित्यिक विरासत को स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्नातकोत्तर मुंडारी के पूर्व विभागाध्यक्ष मनय मुंडा ने पानुरी जी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि “पानुरी जी ने खोरठा भाषा की शब्द-संपदा, जनजीवन और लोकधर्म को शब्द देते हुए भाषा को जन-जन तक पहुँचाया। उनके विचार और कार्य आज भी हमें भाषा संरक्षण की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से पानुरी जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आग्रह किया। डॉ अजीत मुंडा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मनुष्य का कर्म ही उसे अमर बनाता है। पानुरी जी ने खोरठा भाषा के लिए जो सेवा दी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। उनके संघर्ष, तप और समर्पण से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।” खोरठा के छात्र मोहन रविदास ने कविता के माध्यम से पानुरी जी के जीवन, संघर्ष और साहित्यिक यात्रा को संवेदनशील अभिव्यक्ति में प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भावनात्मक वातावरण बना दिया।

कार्यक्रम में मानव शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनीष टुडू, तथा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के भुनेश्वर महतो, डॉ अहिल्या कुमारी, डॉ सुरेश महतो, विकास उरांव, डॉ राम कुमार, अमर कुमार, डॉ नीलू कुमारी, सुषमा मिंज सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित विद्यार्थियों — सुदेश महतो, पूजा कुमारी, संदीप, नीशू, छोटेलाल, सुष्मिता, जीवन कुमार एवं अन्य  ने क्रमवार पानुरी जी की साहित्यिक विरासत और खोरठा भाषा के सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सामूहिक रूप से कहा कि क्षेत्रीय भाषाएँ केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, पहचान और इतिहास की धरोहर हैं, और खोरठा भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन में पानुरी जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और भाषा-संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

Khortha Language Celebration Ranchi Khortha Language Day Ranchi Event Khortha Literature Heritage Panuri Ji Contribution Khortha Language Ram Lakhan Singh Yadav College News Shri Nivas Panuri Jayanti 2025 Tribal and Regional Language Department Ranchi
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

✤ अभी-अभी

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.