Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»फिर पर्दे पर दिखेगा देओल परिवार का जादू, ‘अपने-2’ का हुआ ऐलान
सिने-जगत

फिर पर्दे पर दिखेगा देओल परिवार का जादू, ‘अपने-2’ का हुआ ऐलान

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

मुंबई. अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों ‘बॉर्डर-2’ और ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में। उनके भाई बॉबी देओल अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, लेकिन अब दोनों भाई जल्द ही एक बार फिर साथ नज़र आ सकते हैं। दरअसल, दोनों को ‘अपने-2’ में एक साथ देखा जाएगा।

फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘अपने-2’ की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और फिल्म बन रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी अगली फिल्म नहीं होगी, क्योंकि वे इस समय कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं। अनिल शर्मा ने कहा, “मेरे पास कई कहानियां हैं और मैं चाहता हूं कि सब पर काम कर पाऊं। लेकिन इतना तय है कि ‘अपने-2’ ज़रूर बनेगी।” निर्देशक अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि फिल्म ‘अपने 2’ के लिए धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल को राज़ी करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था।

दरअसल, तीनों लंबे समय से साथ काम करना चाहते थे और चाहते थे कि यह फिल्म उन्हीं के निर्देशन में बने। अनिल शर्मा ने बताया, “जिस दिन ‘अपने’ की कहानी मेरे पास आई, उस वक्त सभी बेहद खुश हुए। जब मैंने धरम जी को स्क्रिप्ट सुनाई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहीं, बॉबी ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद मुझे गले लगा लिया।” उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही सनी देओल को अपने पिता और भाई के साथ काम करने की बात पता चली, उन्होंने भी तुरंत हामी भर दी। अनिल शर्मा ने देओल परिवार के साथ अपने रिश्ते को भी खास बताया। उन्होंने कहा, “देओल परिवार और मेरा रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं है, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी बेहद गहरा है। हमारे बीच भरोसा, अपनापन और मोहब्बत हमेशा से रही है।”

फिलहाल, ‘अपने 2’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, रिलीज के छठे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई

August 20, 2025

बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’

August 20, 2025

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते का सच

August 20, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के पीजी मुंडारी विभाग में शोध कार्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 10, 2026

रांची विश्वविद्यालय में शोध, भाषा संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 2, 2026

117 नगाड़ों की गूंज से गूंजा हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, लखन गुड़िया दल ने किया भव्य स्वागत

April 27, 2026

मुण्डारी भाषा-साहित्य के विकास पर जोर: रांची विश्वविद्यालय में शोध व्याख्यान आयोजित

April 27, 2026

नागपुरी साहित्य की आधारस्तम्भ डॉ. कुमारी बासन्ती का निधन, झारखंडी भाषा जगत में शोक

April 19, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.