Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»डॉ. रामदयाल मुण्डा की जयंती पर रांची में संगोष्ठी, ‘अबुआः न्यूज’ पोर्टल का लोकार्पण
#Trending News

डॉ. रामदयाल मुण्डा की जयंती पर रांची में संगोष्ठी, ‘अबुआः न्यूज’ पोर्टल का लोकार्पण

उनके कार्यों को याद कर विचारों को पूरा करने का लिया गया संकल्प
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

 

रांची। जनजातीय चेतना के महानायक, पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुण्डा की 86वीं जयंती के अवसर पर रविवार को रांची स्थित डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रुम्बुल एवं मुण्डारी साहित्य परिषद, रांची के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनजातीय साहित्य, संस्कृति और भाषाओं को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. डॉ. सत्यनारायण मुण्डा (पूर्व कुलपति, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय), लेखक रणेन्द्र कुमार (पूर्व निदेशक, टी.आर.आई), गणेश मुर्मू (सहायक प्राध्यापक, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग), कुलदीप चौधरी (आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखण्ड) और कर्मा जिम्पा भुटिया (निदेशक, टी.आर.आई) ने डॉ. मुण्डा के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी सोच और सांस्कृतिक दृष्टि झारखण्ड की अस्मिता और पहचान की धरोहर है, जिन्हें आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर झारखण्डी भाषाओं में प्रकाशित होने वाले ‘अबुआः न्यूज’ पोर्टल का लोकार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के रचनाकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित रचनाकारों में शामिल रहे—

  • मुंडारी: नबिन मुंडू एवं श्री मंगल सिंह मुंडा
  • कुड़ुख: डॉ. हरि उरांव
  • हो: डॉ. दामयंती सिंकु
  • खड़िया: इलियास बा
  • खोरठा: डॉ. बी.एन. ओहदार
  • पंचपरगनिया: डॉ. करमचंद अहीर
  • नागपुरी: डॉ. खालिक अहमद
  • कुरमाली: डॉ. एच.एन. सिंह
  • संथाली: डॉ. के.सी. टुडु

आयोजन समिति में मोनिका रानी टुटी, राकेश रंजन उराँव, रूबी कुमारी, अमृता प्रियंका एक्का, डॉ. अजीत मुण्डा और डॉ. खातिर हेमरोम शामिल थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनजातीय गीत, नृत्य और लोक वादन की प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। संगोष्ठी में यह संदेश गूंजा कि डॉ. मुण्डा की विचारधारा और झारखण्डी भाषाओं की समृद्ध परंपरा आने वाली पीढ़ियों को दिशा देती रहेगी।

Dr. Ramdayal Munda Jharkhandi language and culture Abua: News Portal Tribal Literature Award Ranchi Seminar डॉ. रामदयाल मुण्डा झारखण्डी भाषा और संस्कृति अबुआः न्यूज पोर्टल जनजातीय साहित्य सम्मान रांची संगोष्ठी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय के पीजी मुंडारी विभाग में शोध कार्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 10, 2026

रांची विश्वविद्यालय में शोध, भाषा संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 2, 2026

117 नगाड़ों की गूंज से गूंजा हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, लखन गुड़िया दल ने किया भव्य स्वागत

April 27, 2026

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के पीजी मुंडारी विभाग में शोध कार्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 10, 2026

रांची विश्वविद्यालय में शोध, भाषा संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 2, 2026

117 नगाड़ों की गूंज से गूंजा हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, लखन गुड़िया दल ने किया भव्य स्वागत

April 27, 2026

मुण्डारी भाषा-साहित्य के विकास पर जोर: रांची विश्वविद्यालय में शोध व्याख्यान आयोजित

April 27, 2026

नागपुरी साहित्य की आधारस्तम्भ डॉ. कुमारी बासन्ती का निधन, झारखंडी भाषा जगत में शोक

April 19, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.