Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»जोगबनी पुलिस ने बंधन बैंक के पास हुई छिनतई के पांच लाख रुपये किए बरामद
#Trending News

जोगबनी पुलिस ने बंधन बैंक के पास हुई छिनतई के पांच लाख रुपये किए बरामद

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बिहार. अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के बंधन बैंक के समीप सोमवार को हुए पांच लाख रूपये लूटकांड मामले में पुलिस ने लूटी गई पांच लाख रूपये की राशि बरामद कर ली है.

पुलिस ने मामले का खुलासा कर लेने का दावा करते हुए कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज वार्ड संख्या एक नया टोला निवासी अनीश यादव पिता कालू यादव के घर से बरामद किया है.इस बात की पुष्टि फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने भी की.घटना के सीसीटीवी फुटेज और सूचना संकलन के आधार पर अपराधी की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज वार्ड संख्या एक नया टोला के रहने वाले अनीश यादव के रूप में की गई. जिसके बाद एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल ने कोढ़ा में अनीश यादव के घर छापेमारी की और उनके बेड के नीचे से लूटी गई पांच लाख रूपये की बरामदगी की गई. हालांकि मौके से आरोपी अनीश यादव फरार हो गया.

सोमवार दिन के एक बजे जोगबनी थाना क्षेत्र में थैला में पांच लाख रूपये लेकर जा रहे एक कारोबारी से बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर छिनतई कर ली थी.कारोबारी पैसा जमा करने बंधन बैंक जा रहा था. नेताजी चौक बंधन बैंक के पास ही उस व्यक्ति से रुपए वाला झोला मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा झपट्टा मारकर छीन लिया गया. सूचना के बाद जोगबनी थाना पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर भाग रहे बदमाशों में से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बदमाश की पहचान की.

पीछे बैठे बदमाश की पहचान अनीश यादव पिता कालू यादव के रूप में की गई. जोगबनी थाना पुलिस ने कोढ़ा थाना के सहयोग से चिन्हित बदमाश के घर छापेमारी की गई. छापेमारी में अनीश यादव घर से फरार पाया गया.लेकिन उसके रूम में बेड के नीचे से छीनी गई पांच लाख रुपये बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि फरार अनीश यादव और उनके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

फरार अनीश यादव का आपराधिक इतिहास रहा है.मामले में थाना कांड सं0- 91/25 दिनांक-19/08/25 धारा-304 बीएनएस दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही है.मुंगेर जमालपुर और सहरसा के सोनपुर में अनीश यादव के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है. छापेमारी दल में जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आज़ाद,एसआई गोरख कुमार, राजा बाबू, पूजा शर्मा, मुकेश कुमार सहित कोढ़ा थाना पुलिस शामिल थे.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026

झारखंड के गुंजल इकिर मुंडा पहुंचे वैश्विक मंच पर, संयुक्त राष्ट्र फेलोशिप के लिए चयनित

June 8, 2026

✤ अभी-अभी

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.