Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट 2025–26 के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन
#Trending News

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट 2025–26 के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो की अध्यक्षता में ट्रायल; विशेषज्ञ समिति की उपस्थिति में खिलाड़ियों का चयन
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) के लिए राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो ने की। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विशेष सहयोग और उपस्थिति के लिए विशिष्ट समाजसेवी संतोष महतो का भी स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रेरित किया। इस ट्रायल में कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 16 खिलाड़ियों को आगामी रांची विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। चयन टीम ने खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस, बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग एवं टीम भावना के आधार पर मूल्यांकन किया।

प्राचार्य डॉ. महतो ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व कौशल, सामूहिकता और शारीरिक–मानसिक विकास को मजबूत बनाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के साथ कॉलेज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। चयन प्रक्रिया कॉलेज स्पोर्ट्स कमिटी और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुई। इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. दीपक परामाणिक, पीटीआई श्री रामप्रसाद शाह, तथा खेल विशेषज्ञों और शिक्षकों की टीम मौजूद रही। चयन समिति में डॉ. पी.पी. आशुतोष, डॉ. मनीष चंद्र टुडू, डॉ. अजीत मुंडा, डॉ. राजकुमार पाणिग्रही, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. चक्षु पाठक,  विक्रांत कुमार सहित प्रधान सहायक सुनील पासवान भी शामिल थे। कॉलेज स्पोर्ट्स कमिटी ने खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर, फिटनेस सत्र एवं कोचिंग प्रदान करने की घोषणा की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026

झारखंड के गुंजल इकिर मुंडा पहुंचे वैश्विक मंच पर, संयुक्त राष्ट्र फेलोशिप के लिए चयनित

June 8, 2026

✤ अभी-अभी

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.