बिहार. पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के समीप एक 55 वर्षीय महिला को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
मृत महिला निमुईया गांव के उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी है. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है.ग्रामीणो को इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई.
बताया जा रहा है,कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी.घटना की सूचना मिलते हीमृतका के घर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वही सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी दिलीप कुमार और एफएसएल की टीम घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार मृतका का दो बेटा है.बड़ा बेटा घर पर नहीं था. पति पास में स्थित अपने मिल पर सोने गये थे. इसका छोटा बेटा अपने 4 दोस्त के साथ मेला देख कर 12 बजे रात में अपने घर आया और सभी मृतका के घर करीब डेढ़ घंटा तक रुके थे.हालांकि पूछताछ के दौरान सभी चारो अपने घर जाने की बात बता रहे है.
पुलिस के अनुसार मृतका के छोटे बेटे की भूमिका संदिग्ध लग रही है.फिलहाल पुलिस घटना के स्पष्ट कारण का पता लगाने में जुटी है.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.

