Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»दीप्ति शर्मा का क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम में चयन से आगरा में खुशी
स्पोर्ट्स

दीप्ति शर्मा का क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम में चयन से आगरा में खुशी

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के होनहार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा का भारतीय महिला टीम में चयन से जिले में खुशी का माहौल है. दीप्ति का चयन क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए हुआ है.

उत्तर प्रदेश के आगरा के शमशाबाद कस्बे में 24 अगस्त 1997 को जन्मी दीप्ति के पिता भगवान शर्मा भारतीय रेलवे से रिटायर्ड हैं. उनकी मां सुशीला शर्मा एक शिक्षिका हैं. दीप्ति ने तेज गेंदबाज रहे अपने बड़े भाई सुमित शर्मा से प्रेरित होकर क्रिकेट को अपना कॅरियर चुना.

उत्तर प्रदेश की टीम में, 12 साल की उम्र में ही दीप्ति का चयन हो गया था. वर्ष 2014 में दीप्ति भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए चुनी गयीं. इसी वर्ष उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे कॅरियर की शुरुआत की. दीप्ति ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ मैच में पूनम राउत के साथ मिलकर 320 रनों की विश्व रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की. उसमें दीप्ति ने ख़ुद 188 रन बनाये थे. महिला वनडे क्रिकेट में ये दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

दीप्ति को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2020 में अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा गया. दीप्ति अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. दीप्ति डब्ल्यूपीएल में यूपी वारियर्स के लिए खेलते हुए हैट्रिक लेकर पहली भारतीय गेंदबाज बनीं. दीप्ति शर्मा को खेल में शानदार उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यूपी पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया गया है.

दीप्ति के पिता भगवान शर्मा ने बताया कि दीप्ति बचपन से ही क्रिकेट के लिए पूर्ण समर्पित है. उसका वर्ल्ड कप में चयन आगरा के साथ-साथ देश के लिए भी गौरव का विषय है. जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुशील जोशान ने कहा कि दीप्ति का चयन नई पीढ़ी के लिए एक रोल मॉडल का काम करेगा.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट 2025–26 के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन

December 6, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के पीजी मुंडारी विभाग में शोध कार्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 10, 2026

रांची विश्वविद्यालय में शोध, भाषा संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 2, 2026

117 नगाड़ों की गूंज से गूंजा हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, लखन गुड़िया दल ने किया भव्य स्वागत

April 27, 2026

मुण्डारी भाषा-साहित्य के विकास पर जोर: रांची विश्वविद्यालय में शोध व्याख्यान आयोजित

April 27, 2026

नागपुरी साहित्य की आधारस्तम्भ डॉ. कुमारी बासन्ती का निधन, झारखंडी भाषा जगत में शोक

April 19, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.