Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»आरएलएसवाई कॉलेज का गौरव: पिंटू चौधरी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चेन्नई के लिए चयन
#Trending News

आरएलएसवाई कॉलेज का गौरव: पिंटू चौधरी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चेन्नई के लिए चयन

प्रिंसिपल ने दी शुभकामनाएँ, बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी जर्सी देकर किया सम्मानित
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची के होनहार खिलाड़ी पिंटू कुमार चौधरी राष्ट्रीय और अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी शानदार उपलब्धियों के दम पर अब ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योगासन चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 18 से 24 दिसंबर 2025 तक चेन्नई स्थित वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टडीज़ (VISTAS) में आयोजित होगी। पिंटू चौधरी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में 9वां रैंक, वहीं नेशनल गेम्स 2024 में 11वां स्थान हासिल करते हुए झारखंड और कॉलेज का नाम रोशन किया है। इसके अलावा उन्होंने स्टेट चैंपियनशिप 2025 में 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। उनकी इन उपलब्धियों पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पिंटू चौधरी जैसे खिलाड़ी न केवल कॉलेज बल्कि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पिंटू ने योगासन को खेल के रूप में नई पहचान दी है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण है।

 बैडमिंटन खिलाड़ियों का सम्मान, जर्सी देकर बढ़ाया उत्साह

बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो ने खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। सम्मानित खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से आलोक कुमार महतो, दीपक महतो, विवेक उरांव और विमल कुमार शामिल थे। प्राचार्य ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को अवसर और सम्मान देने से छात्र और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। कॉलेज जल्द ही खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में काम करेगा।

Pintu Kumar Choudhary Yogasana RLSY College Kokar Sports News All India Inter University Yogasana Championship Chennai VISTAS Chennai Yogasana Jharkhand Sports News RLSY College Badminton Players
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क का शुभारंभ, आदिवासी भाषाओं के वैज्ञानिक अध्ययन पर दिया गया विशेष जोर

January 28, 2026

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई

December 25, 2025

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.