Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»एशिया कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान
स्पोर्ट्स

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली. हॉकी इंडिया ने बुधवार को आगामी हीरो पुरुष एशिया कप 2025 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह प्रतियोगिता बेल्जियम-नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफायर है. भारत को पूल-ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाखस्तान से भिड़ेगी.

अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को एक बार फिर टीम का कप्तान बनाया गया है. टीम में अनुभवी खिलाड़ियों का मजबूत संतुलन नजर आता है. गोलकीपिंग की जिम्मेदारी कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा पर होगी. रक्षा पंक्ति में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास के साथ जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह शामिल होंगे.

मिडफील्ड की कमान मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह संभालेंगे. आक्रमण पंक्ति में मंदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह विपक्षी डिफेंस के लिए चुनौती पेश करेंगे. नीलम संजीव ज़ेस और सेल्वम कार्ती को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह दी गई है.

टीम चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हमने एक अनुभवी टीम चुनी है, जो दबाव की परिस्थितियों में प्रदर्शन करने का अनुभव रखती है. एशिया कप हमारे लिए अहम है क्योंकि विश्व कप क्वालिफिकेशन दांव पर है. इसीलिए हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत थी जिनमें धैर्य, लचीलापन और जीत का जज्बा हो. मुझे इस टीम के संतुलन और गुणवत्ता से बेहद खुशी है. हर विभाग—रक्षा, मिडफील्ड और आक्रमण—में हमारे पास नेता मौजूद हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी.”

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम:

गोलकीपर-कृष्ण बी.पाठक, सूरज करकेरा.

डिफेंडर्स- सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह.

मिडफील्डर- राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद.

फारवर्ड- मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह.

अल्टरनेट एथलीट- नीलम संजीप, सेल्वम कार्थी.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट 2025–26 के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन

December 6, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के पीजी मुंडारी विभाग में शोध कार्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 10, 2026

रांची विश्वविद्यालय में शोध, भाषा संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 2, 2026

117 नगाड़ों की गूंज से गूंजा हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, लखन गुड़िया दल ने किया भव्य स्वागत

April 27, 2026

मुण्डारी भाषा-साहित्य के विकास पर जोर: रांची विश्वविद्यालय में शोध व्याख्यान आयोजित

April 27, 2026

नागपुरी साहित्य की आधारस्तम्भ डॉ. कुमारी बासन्ती का निधन, झारखंडी भाषा जगत में शोक

April 19, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.