Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित
#Trending News

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, रांची के तत्वाधान में आयोजित चयन प्रक्रिया में छह महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया भाग
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: रांची विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, रांची के तत्वाधान में किया गया। यह चयन प्रक्रिया 16 दिसम्बर को संपन्न हुई, जिसमें रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष वर्ग के जूडो खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था।

इस चयन प्रक्रिया में निर्णायक (जज) के रूप में रांची विश्वविद्यालय से चंचल भट्टाचार्य, विजय कुमार वर्मा, कुमार अनिल कुमार, धीरज महतो, विकास कुमार गोप उपस्थित थे। इसके साथ ही झारखंड जूडो एसोसिएशन के सदस्य भी चयन प्रक्रिया में शामिल रहे, जिससे प्रतियोगिता की निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकी। चयन प्रक्रिया के उपरांत रांची विश्वविद्यालय के छह महाविद्यालयों से महिला और पुरुष वर्ग के सफल खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ियों के नाम हैं – सीमा कुमारी, पायल धार, खुशी कुमारी, आकांक्षा सिंह, पलक कुमारी, सुषमा कुमारी एवं प्रीति महतो। वहीं पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में करण कुमार, सुमित कुमार, आयुष कुमार, प्रिंस कुमार, एमडी अब्बास अली, संदीप साहू, रोहित कुमार सिंह एवं तनवीर आलम शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, रांची के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और निरोग रखता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल के साथ-साथ अध्ययन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर खेल पदाधिकारी डॉ. दीपक प्रमाणिक, खेल प्रशिक्षक राम प्रसाद, डॉ. अजीत मुंडा, डॉ. मनीष चन्द्र टुडू सहित अनेक शिक्षक, खेल प्रेमी और विद्यार्थी उपस्थित थे। चयन प्रक्रिया के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया और विश्वविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को नई दिशा मिली।

Inter College Judo Trial Ranchi Jharkhand Judo Association Ram Lakhan Singh Yadav College Ranchi Ranchi College Sports News Ranchi University Judo Selection Ranchi University Sports News University Judo Players Selection
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क का शुभारंभ, आदिवासी भाषाओं के वैज्ञानिक अध्ययन पर दिया गया विशेष जोर

January 28, 2026

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई

December 25, 2025

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

December 15, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क का शुभारंभ, आदिवासी भाषाओं के वैज्ञानिक अध्ययन पर दिया गया विशेष जोर

January 28, 2026

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई

December 25, 2025

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.