Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»आवेदन लेकर थाने पहुंचे सीसीएल अधिकारी, पुलिस ने लेने से किया इनकार : जीएम
#Trending News

आवेदन लेकर थाने पहुंचे सीसीएल अधिकारी, पुलिस ने लेने से किया इनकार : जीएम

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रामगढ़. रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि सीसीएल के अधिकारियों ने जिन गाड़ियों को पकड़ा वह सभी अब फरार हो चुके हैं. जिन हाईवा गाड़ियों का नंबर लेकर सीसीएल के अधिकारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने पहुंचे, वहां भी उन्हें तवज्जो नहीं मिला. पुलिस ने उनके आवेदन को लेने से भी इंकार कर दिया. यह आरोप सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि सीसीएल के जरिए कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई. लेकिन पुलिस का सहयोग उन्हें नहीं मिल रहा है. अब उन्हें मजबूरन ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ेगी.

वन क्षेत्र में अवैध माइनिंग रोकने के लिए डीएफओ को दी सूचना

रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याण जी प्रसाद ने वन क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए डीएफओ को सूचना दी है. उनकी सूचना पर डीएफओ जानिया मारा जंगल और जंगल के उस क्षेत्र में पहुंचे जहां कोयला तस्करों के जरिए भंडारण किया गया था. डीएफओ के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद सभी गाड़ियों को तस्करों की ओर से भगा दिया गया था. यहां तक की एक जगह पर रखे गए अवैध कोयले के स्टॉक को भी उन लोगों ने खाली कर दिया था. जानिया मारा जंगल में जिस स्थान पर कोयले का भंडार रखा गया था, वहां सिर्फ ट्रैक्टर से ही पहुंचा जा सकता था.

तस्करों का कोयला सीज करने पहुंचे अधिकारी नहीं मिली एक भी गाड़ी

डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि जीएम के सूचना के बाद वे कार्रवाई करने जंगल में पहुंचे थे. वहां उन लोगों ने कोयले को जब्त कर वन विभाग कार्यालय ले जाने की कोशिश की. आसपास के गांव में ट्रैक्टर और हाईवा भाड़े पर मंगाने का प्रयास किया गया. गांव वालों ने तो पहले ही कोयला तस्करों की डर से अपनी गाड़ी देने से मना कर दिया. जब सीसीएल के हाईवा को मनाने की कोशिश की गई तो वह भी उतना मजबूत नहीं निकला कि वह खराब सड़क पार कर सके. मजबूरन वन विभाग के अधिकारियों को बैरन लौटना पड़ा. बुधवार को एक बार फिर उस इलाके से अवैध कोयले के भंडार को जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

वन विभाग में कोयला तस्करों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि वनपाल को कोयला तस्करों के नाम का पता लगाने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में तस्करों के खिलाफ वन विभाग में प्राथमिकी जरूर दर्ज होगी.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय के पीजी मुंडारी विभाग में शोध कार्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 10, 2026

रांची विश्वविद्यालय में शोध, भाषा संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 2, 2026

117 नगाड़ों की गूंज से गूंजा हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, लखन गुड़िया दल ने किया भव्य स्वागत

April 27, 2026

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के पीजी मुंडारी विभाग में शोध कार्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 10, 2026

रांची विश्वविद्यालय में शोध, भाषा संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष व्याख्यान आयोजित

May 2, 2026

117 नगाड़ों की गूंज से गूंजा हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, लखन गुड़िया दल ने किया भव्य स्वागत

April 27, 2026

मुण्डारी भाषा-साहित्य के विकास पर जोर: रांची विश्वविद्यालय में शोध व्याख्यान आयोजित

April 27, 2026

नागपुरी साहित्य की आधारस्तम्भ डॉ. कुमारी बासन्ती का निधन, झारखंडी भाषा जगत में शोक

April 19, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.