Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’
सिने-जगत

बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

तेलंगाना. साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ इस साल 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। भव्य सेट, शानदार विज़ुअल्स और दमदार कलाकारों की वजह से इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, लगभग 300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में वैसा धमाल नहीं मचा पाई, जैसा अनुमान लगाया गया था। रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर से लगभग 116.82 करोड़ रुपये की कमाई की।

बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब फिल्म डिजिटल माध्यम पर अपनी नई पारी शुरू कर चुकी है। ‘हरि हर वीर मल्लू’ को अब दर्शक सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ऐसे में जिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में यह फिल्म मिस कर दी थी, उनके लिए अब घर बैठे इस पीरियड ड्रामा को देखने का सुनहरा मौका है।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, “शहर में एक नया रॉबिनहुड आया है, नाम है ‘हरि हर वीरा मल्लू।'” इस लाइन ने फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। फिल्म की कहानी एक काल्पनिक योद्धा वीरा मल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे जनता का ‘रॉबिनहुड’ कहा जाता है। पवन कल्याण ने इस दमदार किरदार को जीवंत किया है। उनके साथ फिल्म में बॉबी देओल और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नज़र आते हैं। बॉबी देओल का ग्रे-शेड वाला किरदार फिल्म की खासियत रहा, वहीं निधि अग्रवाल ने अपनी मासूमियत और अभिनय से प्रभावित किया। इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने मिलकर किया है। फिल्म की ओटीटी रिलीज के साथ एक बार फिर से इसे नया जीवन मिलने की उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दर्शकों के बीच ‘हरि हर वीर मल्लू’ कितना असर छोड़ पाती है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फिर पर्दे पर दिखेगा देओल परिवार का जादू, ‘अपने-2’ का हुआ ऐलान

August 20, 2025

सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, रिलीज के छठे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई

August 20, 2025

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते का सच

August 20, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क का शुभारंभ, आदिवासी भाषाओं के वैज्ञानिक अध्ययन पर दिया गया विशेष जोर

January 28, 2026

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई

December 25, 2025

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.