Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते का सच
सिने-जगत

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते का सच

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

मुंबई. कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक इस साल की शुरुआत में सुर्खियों में रहा. दोनों के अलगाव को लेकर कई वजहें चर्चा में आईं और खासकर धनश्री को सोशल मीडिया पर कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब हाल ही में पहली बार धनश्री ने अपने तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया, तो उस वक्त उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति कैसी थी.

धनश्री ने अपने दिल का हाल शेयर करते हुए कहा कि जैसे ही कोर्ट ने तलाक का फैसला सुनाया, वे खुद को संभाल नहीं पाईं और सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगीं. उस पल की पीड़ा को शब्दों में बयां करना उनके लिए नामुमकिन था. उन्होंने बताया कि उस दौरान युजवेंद्र पहले ही कोर्ट से बाहर निकल गए थे और वे लगातार रोती रहीं. धनश्री के मुताबिक, ‘मुझे बस इतना याद है कि मैं रो रही थी, चीख रही थी, और खुद को रोक नहीं पा रही थी.’ तलाक की कार्यवाही के दौरान युजवेंद्र ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर लिखा था, “बी योर ओन सुगर डैडी”. इस मैसेज ने उस वक्त काफी विवाद खड़ा कर दिया था. बता दें, ‘शुगर डैडी’ का मतलब होता है, ‘अमीर पुरूषों को फसाने वाली स्त्री का प्रेमी.’ इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धनश्री ने कहा कि ऐसे मामलों में हमेशा महिलाओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर कुछ कहना ही था तो सीधे मैसेज कर देते, व्हाट्सऐप था न… टी-शर्ट पहनकर इस तरह दिखावा करने की क्या ज़रूरत थी?”

धनश्री ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि तलाक जैसी परिस्थितियों से गुज़रते समय परिपक्वता बेहद ज़रूरी होती है. उन्होंने बताया कि वह हमेशा परिवार की गरिमा बनाए रखना चाहती थीं, इसलिए कभी भी सार्वजनिक रूप से भड़काऊ या उकसाने वाले बयान नहीं दिए. उनके मुताबिक, समाज में महिलाओं को बचपन से यही सिखाया जाता है कि हर हाल में रिश्ते निभाने होते हैं. यही वजह है कि जब तलाक जैसी स्थिति आती है तो उसका ठप्पा ज़्यादातर महिलाओं पर ही लगा दिया जाता है.

धनश्री ने आगे यह भी शेयर किया कि शादीशुदा जिंदगी के दौरान उन्होंने हर छोटे-बड़े मौके पर चहल का पूरा साथ दिया, चाहे बात उनके क्रिकेट करियर की हो या फिर निजी परेशानियों की. उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते में भावनाएं और जिम्मेदारियां दोनों तरफ से निभाई जानी चाहिए, और शायद यही वजह थी कि तलाक के दिन उनका दर्द आखिरकार बाहर आ गया. धनश्री और युजवेंद्र ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन पांच साल बाद 2025 में उनका रिश्ता तलाक के साथ खत्म हो गया.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फिर पर्दे पर दिखेगा देओल परिवार का जादू, ‘अपने-2’ का हुआ ऐलान

August 20, 2025

सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, रिलीज के छठे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई

August 20, 2025

बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’

August 20, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क का शुभारंभ, आदिवासी भाषाओं के वैज्ञानिक अध्ययन पर दिया गया विशेष जोर

January 28, 2026

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई

December 25, 2025

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.