Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»रामलिंगम हत्याकांड के सिलसिले में एनआईए ने तमिलनाडु में 10 स्थानों पर की छापेमारी
#Trending News

रामलिंगम हत्याकांड के सिलसिले में एनआईए ने तमिलनाडु में 10 स्थानों पर की छापेमारी

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

चेन्नई. तमिलनाडु में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के पदाधिकारी और हिंदू मोर्चा नेता के नेता वी. रामलिंगम की हत्या की जांच के सिलसिले में 10 स्थानों पर छापेमारी की है. वी. रामलिंगम ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएपआई) की धर्मांतरण गतिविधियों का विरोध किया था, जिसके चलते तंजावुर में वर्ष 2019 में उनकी हत्या कर दी गई थी.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रामालिंगम की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को सुबह 6:00 बजे से डिंडीगुल जिले के ओट्टांचत्रम शम्सुद्दीन कॉलोनी स्थित मोहम्मद यासीन के घर पर जांच की. एनआईए ने वट्टलकुंडु के गांधीनगर एक्सटेंशन इलाके में मोहम्मद अली जिन्ना के ससुर उमर खत्ताब के घर पर भी जांच की है. इसी तरह डिंडीगुल, तेनकासी, कोडाइकनाल, वट्टालाकुंडु और बेगमपुर समेत कुल 10 जगहों पर तलाशी ली जा रही है. पूनमल्ली जेल में आरोपितों के बैंक लेनदेन की भी जांच की गई है.

तलाशी अभियान के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शम्सुद्दीन और बैंक ऑफ इंडिया, डिंडीगुल के अधिकारी मौजूद रहे.एनआईए ने इस मामले में कई आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया है और कुछ फरार आरोपियों की तलाश में भी है.

डिंडीगुल जिले के कोडाईकनाल निवासी मोहम्मद अली जिन्ना को हिंदू मोर्चा नेता रामलिंगम हत्याकांड के मुख्य आरोपी को शरण देने के आरोप में एनआईए ने 2024 में पूम्बराई से गिरफ्तार किया था.

उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी 2019 को रामलिंगम की हत्या कर दी गई थी. 6 फरवरी को तमिलनाडु के तंजावुर जिले के थिरुविदाईमारुथुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई. एनआईए ने 7 मार्च 2019 को जांच अपने हाथों में ले ली. जांच के बाद एनआईए की ओर बताया गया कि रामलिंगम की हत्या का मकसद धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और बदला लेना था. क्योंकि वे लगातार जबरन धर्मांतरण का विरोध कर रहे थे. एनआईए ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कुछ फरार आरोपियों की तलाश में भी है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट 2025–26 के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन

December 6, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क का शुभारंभ, आदिवासी भाषाओं के वैज्ञानिक अध्ययन पर दिया गया विशेष जोर

January 28, 2026

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई

December 25, 2025

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.