Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»#Trending News»पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण माहौल में मनाई गई, दिवरी गाँव और रांची में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
#Trending News

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण माहौल में मनाई गई, दिवरी गाँव और रांची में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

आदिवासी समाज के महान चिंतक, विद्वान और कलाकार डॉ. मुंडा को श्रद्धांजलि; ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने उनके योगदान को याद किया, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजSeptember 30, 2025Updated:September 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: आदिवासी समाज के महान चिंतक, विद्वान, कलाकार और पूर्व राज्यसभा सांसद पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण माहौल में मनाई गई। राजधानी रांची के साथ-साथ उनके पैतृक गाँव दिवरी एवं कई जगहों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जहाँ ग्रामीणों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों और विद्यार्थियों ने उनके योगदान को याद कर पुष्प अर्पित किए। डॉ रामदयाल मुंडा का जीवन सरलता और समर्पण की मिसाल माना जाता है। वे न केवल शिक्षाविद और आदिवासी संस्कृति के संरक्षक थे, बल्कि उन्होंने झारखंड की भाषाओं, लोककला और आदिवासी पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुंडा ने हमेशा जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया।

दिवरी गाँव में सामूहिक श्रद्धांजलि
उनके पैतृक गाँव दिवरी में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उनकी पुण्यतिथि मनाई। गाँव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने मिलकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और संकल्प लिया कि डॉ. मुंडा की शिक्षा और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाएगा। इस अवसर पर गाँव में पारंपरिक तरीके से श्रद्धांजलि दी गई।

साहित्य, संस्कृति और शिक्षा में योगदान
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि डॉ. मुंडा ने रांची विश्वविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग को नई ऊँचाइयाँ दीं। उन्होंने आदिवासी भाषाओं को अकादमिक जगत में स्थान दिलाया और कई गद्य एवं पद्य की रचनाएँ कीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आदिवासी संस्कृति की समृद्ध धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित किया।

भविष्य की पीढ़ी के लिए प्रेरणा
युवाओं ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि वे डॉ. मुंडा की राह पर चलते हुए शिक्षा, साहित्य और कला के माध्यम से समाज को नई दिशा देंगे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि डॉ. मुंडा का जीवन आदिवासी समाज को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कुंवर सिंह पाहन, मोनिका रानी टूटी, डॉ. जगदीप उरांव और शंकर मुंडा, डॉ अजीत मुंडा, डॉ जुरन सिंह मानकी, बिष्णु समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने उनके योगदान को याद किया।

Department of Tribal Languages Diwari village tribute Jharkhand folk art Jharkhand Ranchi University Padmashree Dr. Ramdayal Munda Ramdayal Munda death anniversary tribal culture tribal literature
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026

झारखंड के गुंजल इकिर मुंडा पहुंचे वैश्विक मंच पर, संयुक्त राष्ट्र फेलोशिप के लिए चयनित

June 8, 2026

✤ अभी-अभी

Специальные предложения после скачивания 1xbet официальный сайт: Обзор казино

June 29, 2026

Übersicht über nicht lizenzierte Sportwetten in Deutschland und ihre Nutzer

June 29, 2026

Обзор онлайн-казино 1win: Как Максимально Использовать Уведомления После 1win Вход

June 29, 2026

रांची विश्वविद्यालय में बंगला पाठ्यक्रम सीमित करने के प्रस्ताव का विरोध, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

मुंडारी भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण का संकल्प, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में जुटे देश-विदेश के बुद्धिजीवी

June 15, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.