Close Menu
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Abua NewsAbua News
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Abua NewsAbua News
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, रिलीज के छठे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई
सिने-जगत

सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, रिलीज के छठे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई

अबुआ न्यूजBy अबुआ न्यूजAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

तमिलनाडु. सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में उतरी थी और रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. अब फिल्म की छठे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो इसकी सफलता की गवाही दे रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 216 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. गौरतलब है कि फिल्म ने पहले दिन ही 65 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. करीब 400 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बनी इस फिल्म की टक्कर फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से हो रही है.

‘कुली’ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने किया है, जिन्हें ‘लियो’ और ‘मास्टर’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है. यह फिल्म पहली बार रजनीकांत और लोकेश कनगराज की जोड़ी लेकर आई है. इसमें रजनीकांत ने देवा का दमदार किरदार निभाया है. थलाइवा का जबरदस्त एक्शन और स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं. फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद खास है, इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज और रचिता राम जैसे बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फिर पर्दे पर दिखेगा देओल परिवार का जादू, ‘अपने-2’ का हुआ ऐलान

August 20, 2025

बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’

August 20, 2025

धनश्री वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया युजवेंद्र चहल संग रिश्ते का सच

August 20, 2025

✤ अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क का शुभारंभ, आदिवासी भाषाओं के वैज्ञानिक अध्ययन पर दिया गया विशेष जोर

January 28, 2026

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खोरठा भाषा के पुरोधा श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती मनाई गई

December 25, 2025

रांची विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया संपन्न, महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित

December 22, 2025

खूंटी का सुकान बुरु पर्व श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का संगम, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

December 15, 2025

रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके कई स्वर्ण पदक

December 15, 2025
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Abua News. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.