Abua News रांची: रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में 7 मार्च 2026, शनिवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव कुंवर पाहन ने “मुंडारी कला, संस्कृति और शिक्षा: वर्तमान दौर” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में पाहन ने कहा कि शोध कार्य के माध्यम से भाषा और समाज की दशा एवं दिशा दोनों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय कार्य को बहुत ही बारीकी और गंभीरता से करना आवश्यक…
Author: अबुआ न्यूज
रांची: राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, रांची में नंदी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘महिंद्रा प्राइड क्लासरूम’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन 13 फरवरी 2026 को हुआ। यह विशेष कौशल विकास कार्यक्रम 6 फरवरी 2026 से महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा था, जिसमें छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल (Employability Skills) और व्यक्तित्व विकास (Personality Development) का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजनआईक्यूएसी और नंदी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन फाउंडेशन की प्रशिक्षक स्पर्धा श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्राओं को आधुनिक कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर विशेष बल दिया।…
रांची: लंबे अंतराल के बाद रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग में शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क का औपचारिक शुभारंभ जनवरी 2026 को किया गया। यह कार्यक्रम आदिवासी एवं क्षेत्रीय भाषाओं के शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। कोर्स वर्क का उद्देश्य शोधार्थियों को शोध पद्धति, अनुसंधान की बारीकियों तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भाषा एवं साहित्य के अध्ययन हेतु सक्षम बनाना है, ताकि शोध कार्य अकादमिक सीमाओं से आगे बढ़कर समाज और नीति निर्माण में उपयोगी सिद्ध हो सके। इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. गुरुचरण…
रांची: राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में खोरठा भाषा के महान साहित्यकार, विद्वान एवं लोकसाहित्य के प्रखर हस्ताक्षर श्री निवास पानुरी जी की 105वीं जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पानुरी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहाँ अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने उनके साहित्यिक विरासत को स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्नातकोत्तर मुंडारी के पूर्व विभागाध्यक्ष मनय मुंडा ने पानुरी जी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि “पानुरी जी ने खोरठा भाषा की शब्द-संपदा, जनजीवन और लोकधर्म…
रांची: रांची विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय जूडो चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, रांची के तत्वाधान में किया गया। यह चयन प्रक्रिया 16 दिसम्बर को संपन्न हुई, जिसमें रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष वर्ग के जूडो खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था। इस चयन प्रक्रिया में निर्णायक (जज) के रूप में रांची विश्वविद्यालय से चंचल भट्टाचार्य, विजय कुमार वर्मा, कुमार अनिल कुमार, धीरज महतो, विकास कुमार गोप उपस्थित थे। इसके साथ ही…
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में स्थित सुकान बुरु पर्व इस वर्ष बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुंडा समुदाय में पहाड़ देवता की पूजा की परंपरा अत्यंत प्राचीन मानी जाती है। समाज की मान्यता है कि पहाड़ ही जीवन का मूल आधार हैं, जो अन्न, फल-फूल, कंद-मूल और प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं। इसी आस्था के साथ सुकान बुरु में पहाड़ देवता का सुम्मन (पूजन) विधिवत रूप से किया गया। सुकान बुरु पर्व को सफल बनाने में दुलमी, टोटाः दाः और सुकानडीह के ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने बैठक कर आयोजन की…
रांची: रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट के पहले दिन राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अपने नाम कीं। मोराबादी फुटबॉल सह एथलेटिक्स स्टेडियम परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर न केवल कॉलेज बल्कि पूरे विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। पुरुष वर्ग में रामचंद्र संग ने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एम.डी. सरवर ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, वहीं 800 मीटर दौड़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर…
रांची: रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) के लिए राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो ने की। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विशेष सहयोग और उपस्थिति के लिए विशिष्ट समाजसेवी संतोष महतो का भी स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रेरित किया। इस ट्रायल में कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रतिभाशाली छात्रों ने…
रांची। राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची के होनहार खिलाड़ी पिंटू कुमार चौधरी राष्ट्रीय और अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी शानदार उपलब्धियों के दम पर अब ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योगासन चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 18 से 24 दिसंबर 2025 तक चेन्नई स्थित वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टडीज़ (VISTAS) में आयोजित होगी। पिंटू चौधरी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में 9वां रैंक, वहीं नेशनल गेम्स 2024 में 11वां स्थान हासिल करते हुए झारखंड और कॉलेज का नाम रोशन किया है। इसके अलावा उन्होंने स्टेट चैंपियनशिप 2025 में 1 स्वर्ण और 1 रजत…
रांची: झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में बुधवार को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड द्वारा मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर उन आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने संघर्ष, त्याग, और बलिदान के माध्यम से झारखंड राज्य निर्माण की नींव रखी। आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के सदस्य, आंदोलनकारी, शिक्षाविद, छात्र, नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिसमें…
